ज्योतिर्मठ तहसील में मॉक ड्रिल के साथ फायर सर्विस का अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को प्रभारी फायर स्टेशन ज्योतिर्मठ एल.एफ.एम राजीव सिंह एवं उनकी टीम द्वारा तहसील ज्योतिर्मठ परिसर में अग्निसुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन व तहसील स्तर पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को अग्निकांड की स्थिति में सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर किए जाने वाले त्वरित उपायों,सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।फायर टीम द्वारा मौके पर डेमो व मॉक ड्रिल आयोजित कर आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया,साथ ही मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त आपातकालीन परिस्थितियों में खोज एवं बचाव योजना पर चर्चा की गई,ताकि किसी भी आकस्मिक घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सके।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित समस्त तहसील स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। फायर यूनिट टीम।चालक खुर्शीद आलम,एफ.एम.सौरभ पुरोहित,एफ.एम.मीनाक्षी,एफ.एम.मनीषा।
Spread the love