मलेथा रेलवे परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर देवप्रयाग विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई
प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में रेलवे परियोजना के चलते प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से भेंट की और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा गया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज लाइन परियोजना के अंतर्गत मलेथा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों के कारण ग्राम नैथाणा,मलेथा,रानीहाट,देवली,थापली,गोरशाली, मैणों,चौरास व मणी-चौरास समेत कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों के लोग पुनर्वास,भूमि अधिग्रहण,जलापूर्ति और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन मलेथा के आसपास 400 मीटर क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित कर दिया गया है,जिससे यहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रुका हुआ है।इससे प्रभावित परिवारों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। पुनर्वास क्षेत्र में जलापूर्ति योजनाओं और आवासीय भवनों के निर्माण की अनुमति न मिलने से लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक कंडारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाए,ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीणों में आक्रोश और गहरा सकता है।मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे और रेलवे व विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।इस दौरान देवप्रयाग क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी विधायक के साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और उनका पुनर्वास उनकी पहली प्राथमिकता है। जब तक देवप्रयाग की जनता को न्याय नहीं मिल जाता,मेरा संघर्ष जारी रहेगा,उन्होंने स्पष्ट किया।
Spread the love