Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय: सत्र 2025-26 की 13वीं वार्षिक आम बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय खेल बोर्ड की 13वीं वार्षिक आम बैठक सत्र 2025-26 की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.श्री प्रकाश सिंह ने समस्त परिसरों,संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों को संबोधित किया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति व खेलो इंडिया नीति के अध्याय चार का हवाला देते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों को हर परिसर,महाविद्यालय व संस्थान में प्राथमिकता से कराने का आह्वान किया।कुलपति ने विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए इसे कार्यकारिणी समिति को सौंपने के आदेश भी दिए। बैठक की शुरुआत प्रभारी खेल निदेशक डॉ.जगत प्रकाश मेहता ने की। उन्होंने गत वर्ष की बैठक में लिए गए निर्णयों व मिनिटों को वित्त समिति व कार्यकारिणी परिषद से स्वीकृति मिलने की जानकारी दी।बैठक में नए खेलों-पिट्टू,ग्रीको-रोमन कुश्ती व ग्रेपलिंग-को विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर में जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही इस वर्ष और आगामी सत्र के खेल बजट में वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा गया।गत वर्ष हुए अंतर-महाविद्यालय चैंपियनशिप में बिरला परिसर,श्रीनगर को महिला वर्ग और डी.ए.वी.देहरादून को पुरुष वर्ग की ट्रॉफी प्रदान की गई।सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा मोहित सिंह बिष्ट ने इस सत्र के अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी। इसमें बिरला परिसर,श्रीनगर को एथलेटिक्स,बैडमिंटन,बेसबॉल (महिला-पुरुष) प्रतियोगिताओं का दायित्व सौंपा गया। पौड़ी परिसर को क्रॉस कंट्री,भारोत्तोलन,पावर लिफ्टिंग व शरीर-सौष्ठव तथा टिहरी परिसर को बास्केटबॉल व खो-खो प्रतियोगिताओं के आयोजन का ज़िम्मा दिया गया।डी.ए.वी.डी.बी.एस.आई.टी.एम.राठ महाविद्यालय,डॉलफिन व ओंकारानंद को भी अन्य खेल आयोजनों का दायित्व सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp