बीरोंखाल में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित: 382 से अधिक ग्रामीणों ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह रावत द्वारा किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। सीएचसी में आयोजित शिविर में 382 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया।शिविर में उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व देखभाल,आयरन-कैल्शियम की खुराक,बच्चों का टीकाकरण नि:शुल्क,आंखों व कानों की जांच,टीबी की जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और दवाइयां निशुल्क वितरित की गयी इसके साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गयी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौके पर जांचें कीं और ग्रामीणों को उपचार व परामर्श दिया। शिविर के दौरान 28 दिव्यांग प्रमाणपत्र,51 ई रक्त कोष में पंजीकरण 21 आभा आईडी के साथ ही 10 निक्षय मित्र भी बनाए गए जिनके द्वारा टीबी रोगियों को गोद लिया गया।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र रावत,मंडल अध्यक्ष भाजपा ओम पाल बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेन्द्र सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अगम कांत,बाल रोग डॉ.हितेन जंगपांगी,फिजिशियन,डॉ.सुनील शर्मा,ई.एन.टी.डॉ.अश्वनी चौहान,नर्सिंग अधिकारी अरुण बडोला,अजीत रावत आदि उपस्थित रहे।
Spread the love