अगस्त्यमुनि में स्वच्छता अभियान के तहत मिनी मैराथन का आयोजन युवाओं ने दिखाया उत्साह
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि स्थित खेल मैदान में खेल विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। मैदान में सुबह से ही प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था।युवाओं ने दौड़ के माध्यम से जहां अपनी शारीरिक क्षमता और खेल भावना का परिचय दिया,वहीं समाज में स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश भी दिया।प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली धावकों ने दमखम दिखाया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अंकुस सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।सचिन बिष्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि हरेंद्र पंवार तीसरे स्थान पर रहे। तीनों विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था का कार्य नहीं है,बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा-हमें अपने आस-पास के माहौल को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना होगा।स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से ही नहीं,बल्कि समाज की प्रगति और सकारात्मक सोच से भी जुड़ी हुई है। युवाओं का यह दायित्व है कि वे स्वयं स्वच्छता के लिए सजग रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।उन्होंने आगे कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं और यदि युवा वर्ग संकल्प ले ले तो किसी भी अभियान को सफल बनाना कठिन नहीं होता।विधायक ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे जिससे खेलों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि खेल हमें अनुशासन,स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच की ओर ले जाते हैं। वहीं स्वच्छता हमारे जीवन की बुनियादी आवश्यकता है। जब दोनों का संगम होता है तो समाज में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान,युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और धावकों का उत्साहवर्धन किया।
Spread the love