Spread the love

स्नातक स्तरीय परीक्षा सम्पन्न 61.01% रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज 21 सितंबर (रविवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल के 17 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5430 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था,जिनमें से 3313 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 2117 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 61.01% उपस्थिति दर्ज की गई।अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति की स्थिति इस प्रकार रही। पौड़ी के पाँच केंद्रों पर कुल 1392 अभ्यर्थियों में से 975 उपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 70.04 रहा। वहीं,श्रीनगर के छह केंद्रों पर 1944 अभ्यर्थियों में से 1199 उपस्थित रहे,जो 61.68 प्रतिशत है। इसी प्रकार कोटद्वार के छह केंद्रों पर 2094 अभ्यर्थियों में से 1139 उपस्थित रहे,जहाँ उपस्थिति 54.38 प्रतिशत दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp