Spread the love

जिला योजना और केन्द्र पोषित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित जिला सेक्टर/राज्य सेक्टर/केन्द्र पोषित/बाह्य सहायतित योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक आज विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट ने की।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने विभागवार आवंटित राशि के सापेक्ष व्यय की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग,कृषि,उद्योग,आयुर्वेद चिकित्सा,शिक्षा,स्वास्थ्य,ग्रामीण विकास आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अब तक हुए व्यय एवं शेष बजट के त्वरित उपयोग पर बल दिया।उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग शीघ्र बीजक तैयार कर कोषागार को भुगतान हेतु प्रेषित करना सुनिश्चित करें,जिससे विकास कार्यों की गति और तेज हो सके।बैठक में यह भी चर्चा हुई कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों एवं बाधाओं को दूर करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाएँ। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से न केवल वित्तीय प्रगति सुनिश्चित होगी,बल्कि जनता तक योजनाओं का वास्तविक लाभ भी पहुँच सकेगा।बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट,एसडीएफओ देवेंद्र सिंह,एसीएमओ डॉ.सीमा टेकचंदानी,जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान,जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp