Spread the love

खिर्शू ब्लॉक में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा पर्व के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान जारी है। जिसके तहत आज खिर्शू ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिरपोखरी,धारखोला,सुमाड़ी,जाख,बुघानी,कठुली,भट्टीसेरा,कलियासौड़ में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों में आयोजित शिविरों में 192 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया शिविर में दौरान ग्रामीणों की एन.सी.डी.स्क्रीनिंग की गई जिसमें उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,किशोरियों व महिलाओं की एनीमिया की जांच,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच आयरन-कैल्शियम की दवाइयां व अन्य दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जीशान अली द्वारा बताया गया कि ब्लॉक के अंतर्गत में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अतिरिक्त राजकीय इंटर कालेज खंडाह में 47 छात्र छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई इसके साथ ही उन्हें पोषण व मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई इस दौरान डॉ.अतुल उनियाल,स्वाति तड़ियाल,प्रदीप रावत निशा डिमरी,हरदीप रावत,ईशा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp