जनपद चमोली स्थानांतरण होने पर सीओ पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा को पौड़ी पुलिस परिवार द्वारा दी भावभीनी विदाई
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के जनपद पौड़ी गढ़वाल से जनपद चमोली स्थानांतरण पर पौड़ी पुलिस परिवार द्वारा ससम्मान विदा किया गया। इनके द्वारा जनपद पौड़ी में अपने लगभग 9 माह के कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ही व्यवहारकुशल होकर कुशल नेतृत्व किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह सहित संपूर्ण पौड़ी पुलिस परिवार द्वारा त्रिवेन्द्र सिंह राणा को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और दक्षता के साथ सेवा देने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल भविष्य की कामना की गई।
