Spread the love

जनपद में वृद्धजन माह का आयोजन: बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान पर विशेष फोकस

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन माह मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध नागरिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन माह मिशन मोड़ पर मनाया जाएगा। जिसमें वृद्ध नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं उनके सम्मान पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें जनपद में अक्टूबर माह के प्रत्येक बुधवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों हेतु ओपीडी पर्चा निःशुल्क रहेगा।इसके साथ ही वृद्ध जनों के प्रति सम्मान,देखभाल,सहानुभूति,भावनात्मक समर्थन,एवं वृद्ध जनों के प्रति दुर्व्यवहार के खिलाफ जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व सामुदायिक स्तर पर शपथ दिलाई जाएंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कहा गया कि बुजुर्ग हमारी मूल्यवान संपत्ति हैं। उनके पास जीवन का लंबा अनुभव होता है जो कि समाज में मार्ग दर्शक के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। बढ़ती उम्र में बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जिसके लिए उन्हें समय समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच,सरल व्यायाम,परिवारजनों से बातचीत,तंबाकू व शराब से दूरी,मनोरंजक गतिविधियों को चुनना,मेडिटेशन,टहलने के साथ ही संतुलित भोजन लेना चाहिए साथ ही उन्हें मानसिक रूप से सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा बुजुर्गों की सेवा तथा सम्मान से वृद्ध जनों के जीवन को स्वस्थ व खुशहाल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp