Spread the love

पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से शराब तस्करी के 3 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी फौजदारी वाद आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त सुनील सिंह को उसके निवास स्थान ग्राम करोड़ा,थाना पुंडरी,जिला कैथल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उक्त अभियुक्त विगत 3 वर्षो से शराब तस्करी के मामले में लगातार फरार चल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता,सुनील सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र रामचन्द्र,निवासी-ग्राम करोड़ा-थाना-पुंडरी-जिला-कैथल हरियाणा।पुलिस टीम,अपर उपनिरीक्षक प्रदीप बिष्ट,आरक्षी 353 ना.पु.दिनेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp