Spread the love

ऊंची कूद में नागेन्द्र इंका बजीरा की अमृता प्रथम व 1500 मी.दौड़ में हिमांशी तृतीय

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद स्तरीय स्कूली शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में शुभारंभ हो गया है। सोमवार को अंडर-14,17 व 19 स्कूली बालक बालिकाओं की एथलीट प्रतियोगिता का शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जनपदभर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राएं पहुंची हैं,जो कि एथलीट प्रतियोगिता और अन्य खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन अण्डर 14 बालिका वर्ग में ऊंची कूद में नागेन्द्र इण्टरमीडिएट कालेज बजीरा की छात्रा कुमारी अमृता पुत्री खुशहाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं इसी विद्यालय की अमृता ने बालिकाओं की अण्डर 14 वर्ग 600 मीटर दौड़ में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर दिया है। वहीं नागेन्द्र इंका बजीरा की कुमारी हिमांशी पुत्री नरोत्तम सिंह ने अण्डर 17 बालिका वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मार्गदर्शक शिक्षक सतीश राणा के नेतृत्व में छात्राओं की इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा प्रद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp