चमोली के नवनियुक्त डीएम गौरव कुमार ने संभाला पदभार
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली में नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को कार्यालय पहुँचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर और आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गयी उन्होंने बैठक में सभी का परिचय जाना और कहा कि जनपद के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा है इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।जिलाधिकारी गौरव कुमार 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे अपर सचिव,शहरी विकास,सूचना प्रौद्योगिकी,सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी,निदेशक-शहरी विकास निदेशालय,देहरादून,निदेशक-ITDA,प्रबन्ध निदेशक-हिल्ट्रान पद पर कार्यरत रहे।
