Spread the love

नव नियुक्त थाना प्रभारियों ने संभाली कमान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के दिए निर्देश

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 16 अक्टूबर 25 को नव नियुक्त थाना प्रभारियों ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने-अपने थानों में अधीनस्थ पुलिस बल के साथ गोष्ठी आयोजित कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर नरेश राठौर,प्रभारी निरीक्षक गोविन्दघाट चित्रगुप्त एवं थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने कार्मिकों से परिचय प्राप्त कर थाना क्षेत्र की भौगोलिक,सामाजिक व विधिक परिस्थितियों की जानकारी ली।सर्वप्रथम सभी अधिकारियों ने अधीनस्थ कार्मिकों को उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों से अवगत कराया। थानों से संबंधित अभिलेख,लम्बित विवेचनाएं,शिकायती प्रार्थना पत्र एवं पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए गए।जनता से सौम्य व्यवहार रखने और पीड़ितों की फरियाद को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनने पर बल दिया गया।सभी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनता या पीड़ितों के साथ किसी भी प्रकार के गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन,आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई।नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।थाना प्रभारियों ने कहा कि पुलिस का पहला धर्म जनता की सेवा,सुरक्षा और विश्वास कायम करना है और इसी मार्गदर्शन में हर चुनौती का सामना पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp