श्रीनगर में पुलिस का जागरूकता अभियान छात्र-छात्राओं को मिला सुरक्षा और करियर का मार्गदर्शन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में युवा पीढ़ी,महिलाओ,बच्चो को समय-समय पर जागरुक करने हेतु विभिन्न विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त आदेश के क्रम में अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर एवं जयपाल सिंह नेगी के निर्देशन में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को म.उ.नि.भावना भट्ट,कोतवाली श्रीनगर के निकट पर्यवेक्षण में सैट थरैसा स्कूल श्रीनगर में संचालित जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सुरक्षा एवं करियर काउंसलिंग में प्रधानाचार्या एन्सी एकेन एवं शिक्षको की उपस्थिति में समस्त छात्र,छात्राओं को महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों,छेड़खानी (गुड टच,बैड टच) साइबर संबंधी अपराधों,यातायात नियमों,मादक पदार्थों की रोकथाम,छात्र-छात्राओं के कैरियर संबंधी सुझाव दिए तथा उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गये करियर व पुलिस सम्बन्धी प्रश्नों को सहज भाषा में समझाया गया। उक्त सम्बन्ध में डैमो के माध्यम से जागरूक किया गया,तथा उक्त जागरुकता कार्यक्रम में 150 पम्लैट भी वितरित किये गये। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओ को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत इमरजेंसी नंबर 112,साइबर इमरजेंसी नंबर 1930,गौरा शक्ति ऐप आदि पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में बताया गया तथा जिससे अपराध की रोकथाम हो सके।
Spread the love