श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों के हॉस्टल का किया औचक निरीक्षण सुधार के दिए निर्देश
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने गुरुवार सुबह सात बजे से नौ बजे तक कॉलेज और बेस अस्पताल परिसर स्थित छात्र एवं छात्राओं के हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मैस व्यवस्था,भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा यदि भोजन संबंधी शिकायत की जाती है,तो उस पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने सभी मैस संचालकों को स्वच्छ,पौष्टिक और गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्टलों में रहने वाले हमारे छात्र भविष्य के डॉक्टर हैं। उनका स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता हमारी पहली प्राथमिकता है।उन्हें घर जैसा भोजन मिले,इसके लिए मैस संचालन की नियमित जांच की जाएगी।डॉ.सयाना ने आगे कहा कि यदि किसी मैस की समयावधि अधिक हो गई हो,तो नयी टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, ताकि प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।प्राचार्य ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी छात्रों की सुविधाओं पर निरंतर फोकस रखते हैं। मंत्री के निर्देशानुसार कॉलेज प्रशासन हॉस्टलों की सुविधाओं,भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए है। उन्होंने सभी हॉस्टल वार्डनों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था,वाटर कूलर की कार्यप्रणाली और रसोई क्षेत्र की स्वच्छता का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए।साथ ही,हॉस्टल परिसर की खाली जगह पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग और छात्रों के लिए बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डॉ.सयाना ने यह भी बताया कि पुराने मोर्चरी के पास एक नई मोर्चरी बनाई जाएगी,जहाँ ऐसे शव रखे जा सकेंगे जिनका पोस्टमार्टम नहीं कराया जाना है।वहीं,आसपास के खाली स्थान को स्टोर के रूप में विकसित करने की योजना है। निरीक्षण के दौरान अरविंद मैठाणी,प्रदीप नेगी,त्रिलोक रावत आदि मौजूद रहे।
Spread the love