Spread the love

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण बनाने हेतु चौकी पीपलकोटी पुलिस की अहम बैठक

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी पीपलकोटी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में चौकी पीपलकोटी में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापार मंडल,होटल एसोसिएशन,टैक्सी यूनियन,नगर पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दीपावली पर्व को सौहार्दपूर्ण,सुरक्षित एवं यातायात व्यवस्था के साथ संपन्न कराना था।चौकी प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु आवश्यक हिदायतें दीं।यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अनुशासन बनाए रखने,तथा पटाखों और सजावट के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।साथ ही स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से अपील की गई कि त्योहार को आपसी भाईचारे,परंपरागत उल्लास और सुरक्षा के साथ मनाएं।चौकी प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों की शांति,सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp