स्वास्थ्य विभाग ने वृद्ध जनों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर 37 वृद्ध जनों को दी गई सामग्री
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे वृद्ध जन माह गतिविधि के अंतर्गत आज आशियाना वृद्ध आश्रम जयहरीखाल में वृद्धजनों हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों की बीपी,शुगर,एच.बी.की जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें फिजियोथेरेपी के अंतर्गत आसान और सरल व्यायाम बताए गए।एन.सी.डी.कंसलटेंट श्वेता गुसाईं द्वारा कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजनों के साथ वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में चर्चा की गई व उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के टिप्स दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपस में मिलने जुलने,सैर पर जाने,पारिवारिक जनों से बात करने,वृद्धावस्था में सरल व्यायाम करने से मानसिक तनाव व अकेलेपन को कम किया जा सकता है। उनके द्वारा सलाह दी गई की वृद्धजनों को अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए।आशियाना संस्था से प्रतिभा असवाल द्वारा कहा गया बुजुर्गों को आपस में बातचीत करने मेल जोड़ बनाए रखने के साथ ही बढ़ती उम्र में भी साहस तथा जोश बनाए बनाए रखना चाहिए। उनके द्वारा वृद्ध जनों से जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग़ करने को कहा गया उनके द्वारा उन्हें मानसिक रूप से सकारात्मक रहने की बात की गई। कार्यक्रम में विभाग की ओर से 37 वृद्धजनों को हाइजीन व मेडिकल किट आदि सामग्री वितरित की गई। इस दौरान नीरज सिंह,शकुंतला नेगी,शेखर सिंह,आदित्य,आदि उपस्थित रहे।
