Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) एवं आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) एवं आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में सम्बंधित अधिकारी ने चक्षु पोर्टल की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि चक्षु पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की संचार साथी पहल का एक महत्वपूर्ण भाग है,जिसका उद्देश्य नागरिकों को टेलीफोन आधारित धोखाधड़ी,साइबर अपराध तथा वित्तीय फरेब से बचाने हेतु जागरूक और सशक्त बनाना है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।तत्पश्चात बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,मुख्यमंत्री स्वरोजगार (नैनो) योजना,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना,किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैंक समयबद्ध रूप से करें ऋण स्वीकृति जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कहा कि ये योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं,अतःजिन बैंकों में ऋण स्वीकृति लंबित है,वे इसे शीघ्र निस्तारित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ऋण आवंटन की टाइमलाइन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा ऋण स्वीकृति या अस्वीकृति की स्थिति में उसका स्पष्ट कारण संबंधित विभाग को अवश्य बताया जाए।बैठक के दौरान अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने वाले विभागों एवं बैंकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित संस्थानों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया,ताकि विकास कार्यों की गति और अधिक सुदृढ़ हो सके।सीडी रेश्यो में सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना बनाएं बैंक बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा करते हुए ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की। इस क्वाटर में सी डी रेश्यो 28.45 रहा,उन्होंने कहा कि जिन बैंकों का सीडी रेश्यो अपेक्षाकृत कम है,वे प्रभावी कार्ययोजना बनाकर इसमें सुधार लाएं।उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण कर ऋण-जमा अनुपात में वृद्धि सुनिश्चित करें।अनटच्ड सेक्टर एवं प्रचार-प्रसार पर दें विशेष ध्यान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक अनटच्ड सेक्टर को केंद्र बिंदु बनाते हुए लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कृषि,उद्योग,पर्यटन एवं अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दें बैठक में वित्तीय साक्षरता शिविरों,डिजिटल बैंकिंग,सीडी रेश्यो एवं बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक अधिक से अधिक वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करें,जिससे ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की वित्तीय समझ एवं डिजिटल लेनदेन की सुविधा बढ़ सके।किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य के अनुरूप बनाए जाएं किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक अपने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप तेजी से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाएँ तथा अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित करें।उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित कर पात्र किसानों को के.सी.सी.योजनांतर्गत ऋण उपलब्ध कराया जाए।आरसेटी के माध्यम से स्वरोजगार प्रशिक्षण को मिले बढ़ावा आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के इच्छुक एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ताकि वे दक्ष होकर आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत,निदेशक आरसेटी अरुण कुमार,एगीएम आरबीआई धीरज कुमार,लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह,डीडीएम नाबार्ड नेहा,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे,जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा सहित विभिन्न बैंक प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp