रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में वार्षिक समारोह का दूसरा दिन धूमधाम से संपन्न
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 18 अक्टूबर 2025 को रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास का वार्षिक समारोह अपने दूसरे दिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि मढ़ी चौरास क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना पंवार और विशिष्ट अतिथि रेखा उनियाल रही।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भावना पंवार और विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन करके की।तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया,जिसमें अलग-अलग व्यंजन,रोचक खेल और विभिन्न प्रकार के जूस के स्टॉल शामिल थे। इसके बाद विद्यालय के एल्यूमिनी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और अभिभावकों से मिलवाया गया और सभी को स्कूल मोमेंटो प्रदान किया गया।एल्यूमिनी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। इसमें कुछ विशेष पदों पर कार्यरत छात्र भी शामिल थे,जैसे सत्यम रागढ़ (भारतीय नौसेना में चीफ पेल्टी ऑफिसर),अंकित रावत (पीपलस्ट्रॉन्ग टेक्नोलॉजी,HR),डॉक्टर आदित्य काला (एमबीबीएस),डॉक्टर तोषिता घिल्डियाल (एमबीबीएस),आर्यन कंडारी (मास्टर फिजिक और क्लासिक फिजिक् चैंपियन),शुभम मंमगाई और प्रेरित मंमगाई (बैडमिंटन डबल्स ओपन वर्ग में पांचवीं रैंक,उत्तराखंड) और अमन सिंह (एनआईटी कुरुक्षेत्र) सभी ने विद्यालय और अपने व्यवसायिक अनुभव साझा किए।समारोह में छात्रों द्वारा उत्तराखंड और अन्य राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य जैसे पंजाबी,गुजराती,राजस्थानी आदि की प्रस्तुतियां दी गई,जिसे सभी अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं,अतिथियों,एल्यूमिनी,अभिभावकों,शिक्षकों और स्टाफ कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
Spread the love