नगर निगम ने बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में किया सम्मान स्वच्छता कार्य के लिए भागीरथी कला संगम को मिला सम्मान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर द्वारा बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर स्वच्छता कार्य में योगदान देने वाले भागीरथी कला संगम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि समिति वर्षों से सार्वजनिक स्थानों,नदी तटों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।नगर निगम का क्षेत्र बहुत बड़ा होने के कारण हर स्थान पर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाते,इसलिए नागरिकों को भी सहयोगी बनकर शहर हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा केवल कूड़ेदान में डालें और पॉलिथीन का प्रयोग न करें,ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। महापौर आरती भंडारी ने मेला संचालन समिति,स्वच्छता दल और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मेले की सफलता में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्रमोद नौडियाल,कन्हैयालाल नौटियाल,भगत सिंह बिष्ट,मदन गडोई,परविंदर रावत,दिनेश उनियाल,रवींद्र पुरी,हरेंद्र तोमर,किशोरी लाल सेमवाल,संजय कोठारी,धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
