Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीनगर–रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरोबगड़ और उसके आगे रुद्रप्रयाग क्षेत्र में मलबा आने से यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। बारिश जारी रहने के कारण मार्ग पर बार-बार पत्थर और मलबा आने की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम की ओर से श्रीनगर में वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। शिरोबगड़ में यात्रा मार्ग पर लगातार पत्थर और मलबा आने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित होने तक वाहनों को श्रीनगर में ही रोका जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से जहां वाहनों को रोका जा रहा है वहां पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें। मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक आगे बढ़ने का प्रयास न करें। यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम तथा सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *