कलियासौड़ में विकास की नई शुरुआत बनेगा साइड एमनिटीज सेंटर श्रद्धालुओं व स्थानीयों को मिलेगा लाभ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। धार्मिक आस्था और स्थानीय विकास के संगम स्थल कलियासौड़ में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सोमवार देर सायं 1 करोड़ 42 लाख 37 हजार रुपये की लागत से बनने वाले साइड एमनिटीज सेंटर का शिलान्यास किया। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि इस केंद्र के निर्माण से “वोकल फॉर लोकल” योजना को साकार रूप मिलेगा। यहां स्थानीय उत्पादों की बिक्री के साथ पार्किंग,शौचालय और ठहरने की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि माँ धारी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश तक पहुँचाकर क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और पलायन को रोकना है। कार्यक्रम में सीडीओ पौड़ी,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love