Spread the love

रामलीला मैदान श्रीनगर के सौंदर्यीकरण के लिए 171.50 लाख रु की धनराशि आवंटित बार एसोसिएशन ने जताया कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा रामलीला मैदान श्रीनगर के सौंदर्य करण एवं मंच निर्माण हेतु 1 71.50 लाख रुकी धनराशि आवंटित किए जाने एवं उपरोक्त कार्य हेतु शिलान्यास एवं भूमि पूजन किए जाने पर हार्दिक खुशी व्यक्त की है एवं अनूप श्री पांथरी ने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत द्वारा रामलीला मैदान हेतु मंच निर्माण एवं सौंदर्य करण हेतु 171.50 लाख रुकी की धनराशि आवंटित करना एक उत्कृष्ट एवं स्वागत योग्य कदम है यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन एवं स्थानीय कला संस्कृति के संरक्षण एवं सौंदर्य वर्धन की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम साबित होगी जिसका श्रेय कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को जाता है उनके द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं एवं जन सेवा शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नवाचार प्रयोग के लिए उनका योगदान बुलाया नहीं जा सकता है ऐसे समय में उनके द्वारा श्रीनगर के रामलीला मैदान को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जाना ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है जिसका बार एसोसिएशन श्रीनगर स्वागत करती है खुशी एवं आभार व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी पूर्व महासचिव विकास पंत,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भंडारी नितेश भारती एसपी शुक्ला गौरव उपाध्याय ओम प्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौतेला,सुरेंद्र सिंह रौथाण,राजेश जैन,आनंद सिंह बुटोला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp