राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडवाला में हरिद्वार पुलिस की एच.टी.यू टीम ने नशा और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार एस.एस.पी हरिद्वार के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एच.टी.यू हरिद्वार द्वारा नशे,मानव तस्करी,साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति छात्रों में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को थाना श्यामपुर के देहात क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,डाडवाला में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव,मानव तस्करी की परिभाषा और उसके समाधान,साइबर ठगी एवं अपराध, गुड टच–बैड टच तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ए.एस.आई देवेन्द्र कुमार ने छात्रों को मानव तस्करी के कारण और समाधान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जागरूक किया। कांस्टेबल दीपक चन्द ने साइबर क्राइम और नशाखोरी के प्रभावों के बारे में बताया और छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है,इसलिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।कांस्टेबल मुकेश कुमार ने गुड टच–बैड टच और सुरक्षित व्यवहार के बारे में छात्रों को अवगत कराया। एच.टी.यू की महिला सदस्यों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा,गौरा शक्ति ऐप,उत्तराखण्ड पुलिस ऐप तथा टोल-फ्री नंबर 112/1930/1098 के प्रयोग की जानकारी दी और आपातकालीन परिस्थितियों में इनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने एच.टी.यू टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में सुरक्षा-जागरूकता और सही दिशा प्रदान करते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकगण हर्षवर्धन सिंह नेगी,मनीष दत्त जोशी,संगीता और स्वाति उपस्थित रहे।एच.टी.यू टीम के सदस्य:ए.एस.आई देवेन्द्र कुमार,हे.का.राकेश कुमार,म.हे.का.बीना गोदियाल,म.हे.का.सुरजीत कौर,म.हे.का.विनीता सेमवाल,का.जयराज सिंह,का.मुकेश कुमार,का.दीपक चन्द,का.दीपक डबराल,म.का.शशिबाला।
Spread the love