Spread the love

6 दिसंबर को भव्य होगा बूंखाल मेला कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सभी भक्तों को वर्चुअल बैठक में आमंत्रित किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत क्षेत्र की विकास योजनाओं और समस्याओं की समीक्षा नियमित रूप से फिजिकल या वर्चुअल माध्यम से करते रहते हैं। जहां भी होते हैं,वहीं से अधिकारी,भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखते हुए क्षेत्र की योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा करते हैं। इसी क्रम में बंगाल चुनाव के प्रभारी होने के चलते वर्तमान में बंगाल प्रवास पर चल रहे डॉ.रावत ने मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में उन्होंने 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले में सभी भक्तों,कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि बूंखाल मेला आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है,जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष मेले में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है,साथ ही पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले को दिव्य और भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की। वर्चुअल बैठक में डॉ.रावत ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कंडारस्यू पेयजल योजना का पानी अगले तीन माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा,डूंगरीपंथ खेड़ाखाल डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन भी शीघ्र किया जाएगा। डॉ.रावत ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि:प्रत्येक मंडल के अंतर्गत सभी बूथों का सत्यापन किया जाए।किसी भी गरीब व्यक्ति का आवास,राशन कार्ड या आयुष्मान कार्ड लंबित न रहे;पदाधिकारी स्वयं जाकर सहायता सुनिश्चित करें। बूथ अध्यक्ष,बीएलए और शक्ति केंद्रों को पूरी तरह सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएँ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचें,यही सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। बैठक के समापन पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि बंगाल में अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद डॉ.धन सिंह रावत का श्रीनगर की विकास योजनाओं पर समय देना सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों को सरल ऐप पर अपलोड अवश्य किया जाए।वर्चुअल बैठक में जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी, पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी,रमेश मन्दरवाल,दिनेश पटवाल सहित सभी मंडलों के महामंत्री,बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp