सती शिरोमणि माता अनसूया मेला 2025 सुरक्षा व्यवस्था चमोली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दो दिवसीय सती शिरोमणि माता अनसूया मेला (दत्तात्रेय जयंती 2025) आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए चमोली पुलिस ने मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में तैनात किए जा रहे पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान सीओ कर्णप्रयाग एवं प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर नरेश राठौर ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता,सतर्कता और प्रोफेशनल अंदाज़ में ड्यूटी करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मंदिर परिसर,मेला क्षेत्र,पैदल मार्ग,पार्किंग स्थल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटा गया है,जहां पर्याप्त पुलिस बल,महिला पुलिस कर्मियों और सादे वेश में तैनात जवानों को लगाया गया है। माता अनसूया मंदिर सड़क मार्ग से काफी दूरी पर स्थित होने के कारण पूरे पैदल मार्ग पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है,ताकि श्रद्धालुओं को सहायता मिल सके और आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके।पार्किंग स्थलों को पहले से चिन्हित कर लिया गया है और सभी प्रमुख पॉइंट्स पर पुलिस बल को लगाकर यातायात को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है,जिससे किसी प्रकार की जाम की स्थिति न बने। ठंड के मौसम को देखते हुए पुलिस कर्मियों को स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखने,ऊनी वस्त्र,कैप,दस्ताने और गर्म पेय का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने के लिए सीओ कर्णप्रयाग और प्रभारी निरीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें,निर्धारित निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मी या कंट्रोल रूम को सूचित करें।
Spread the love