Spread the love

यात्रा में छूटा बैग चमोली पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिला

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर से ऊखीमठ जा रही ग्राम बछेर निवासी मंजू देवी का बैग यात्रा के दौरान वाहन में छूट गया,जिससे वह काफी परेशान हो गईं। मण्डल में उतरने के बाद बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने वहां चल रहे अनुसूया मेला ड्यूटी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन जखमोला और कॉन्स्टेबल सुभाष को अपनी समस्या बताई। मामला मानवीय सहायता से जुड़ा था,जिसे पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्राथमिकता दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए चौकी धोतीधार में तैनात कॉन्स्टेबल धीरज से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया।जानकारी मिलते ही कॉन्स्टेबल धीरज ने तत्परता दिखाते हुए धोतीधार पुलिस बैरियर पर संबंधित वाहन को रोक लिया और कुछ ही देर में बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। बैग मिलने के बाद उसे तुरंत चौकी मण्डल भेजा गया,जहां पुलिस ने बैग को सुरक्षित रूप से मंजू देवी के सुपुर्द किया। अपना सामान लौटने पर महिला ने राहत की सांस ली और पुलिसकर्मियों की तत्परता,संवेदनशीलता और सहायता के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। चमोली पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील पुलिसिंग ही जनता का विश्वास मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp