Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून महानगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत के पदभार ग्रहण के अवसर पर भव्य बाइक रैली और स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। बाइक रैली का शुभारंभ धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली और महानगर युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल द्वारा किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट से बाइक रैली के रूप में निकलकर घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे।भाजपा महानगर कार्यालय में कुलदीप पंत के पदभार ग्रहण समारोह के साथ स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,रायपुर विधानसभा विधायक उमेश शर्मा काऊ,कैंट विधायक सविता कपूर,प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आदित्य चौहान,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली,महानगर युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल,निवर्तमान महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई। पदभार ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कुलदीप पंत ने कहा कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp