Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं,शिक्षिकाओं और विद्यालय की छात्राओं ने गढ़वाली परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा गढ़वाली व्यंजनों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की सह प्रबंधक आशा फरासी,नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की पार्षद अंजना डोभाल,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की 15 माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार 2025 के अंतर्गत सम्मानित किया गया।उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को एक हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की जाती है। विद्यालय के 15 मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को यह पुरस्कार वितरित किया गया। कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित माताओं में लक्ष्मी देवी,कमला उनियाल,मीना देवी,संगीता देवी,आशा देवी,माया,मोनिका,पूनम देवी,उर्मिला देवी,मीना देवी,सोनी देवी,कुसुम देवी,मोनिका देवी,सुचिता देवी और प्रीति देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी ने मां को बच्चे की प्रथम अध्यापिका बताते हुए कहा कि बच्चे के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने माताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज और शिक्षा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला बताया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं,अभिभावक,विद्यालय के शिक्षक और नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp