Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार वर्ष 2025 के अंतिम दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन के लिए विशेष पहल करते हुए सिडकुल और कोतवाली नगर क्षेत्र में खोए हुए कुल 138 मोबाइल फोन बरामद किए। ये कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के मार्गदर्शन में ऑपरेशन रिकवरी के तहत की गई,जिसमें CEIR पोर्टल की मदद ली गई। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में 126 और कोतवाली नगर में 12 मोबाइल फोन रिकवर किए। इस कार्रवाई से अन्य राज्यों और विदेशों से हरिद्वार रोजगार के लिए आए कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बरामद मोबाइलों में I-phone के 4,Oppo के 24,Nothing के 11,Samsung के 17,Realme के 22,MI के 10,Vivo के 29 और IQ के 13 मोबाइल शामिल हैं। इस कार्रवाई में ASP निशा यादव IPS,थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा,SSI देवेंद्र तोमर,हेड कांस्टेबल विवेक यादव,हेड कांस्टेबल देवेन्द्र चौधरी और मोबाइल कांस्टेबल निधि शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की इस पहल से मोबाइल खोने के कारण दुखी लोगों को राहत मिली और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहीम सफल साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp