Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। जखोली राजकीय इण्टर कालेज गोर्ती लस्या का एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोर्ती में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्वयंसेवियों के द्वारा ग्राम सभा गोर्ती में स्वच्छता जागरूकता अभियान,मध्यनिशेध,मतदाता जागरूकता,बंजर पड़े हुए मार्ग का सुधारीकरण,सिंगल यूज प्लास्टिक का उन्मूलन एवम् जन जागरूकता अभियान आदि कार्यक्रम चलाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधनाचार्य पंकज पंत,कार्यक्रम अधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी,प्रधान गोर्ती रश्मि देवी,उम्मेद सिंह नेगी,सौकार सिंह नेगी,सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल सिंह रावत,पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण,गीता देवी,अध्यापक हिमांशु रावत,हिम्मत सिंह बुटोला,रिया,मोनिका रितिका,आस्था,आयुष नेगी,मान सिंह नेगी,पूनम देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने व अध्यक्षता प्रधान ज्योति देवी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp