Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि–2025 अभियान के तहत जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 21.82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग की गई। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को हिरासत में लिया।पहले मामले में आरोपी शिवम के कब्जे से 10.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई,जबकि दूसरे मामले में आरोपी तालिब के पास से 11.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र इश्कलाल निवासी ग्राम नजरपुरा और तालिब पुत्र खलील अहमद निवासी भन्हेड़ा टांडा,दोनों कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बलवीर सिंह,उप निरीक्षक महिपाल सिंह,हेड कांस्टेबल श्याम बाबू,कांस्टेबल संजय,कांस्टेबल नरेश और कांस्टेबल शहजाद अली शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp