Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पीठ बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक को मौके से हिरासत में लिया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने पीठ बाजार स्थित सुपर हैल्थ मेडिकोज मेडिकल स्टोर में आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान स्टोर के अंदर से अवैध रूप से रखी गई नशीली दवाएं,कैप्सूल,टैबलेट और कफ सिरप बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी परवेज ने खुद को मेडिकल स्टोर का संचालक बताया और कहा कि उसका बी-फार्मा कोर्स किराये पर लिया गया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर 30 दिसंबर 2025 को संयुक्त टीम ने यह छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध रूप से बेची जा रही नशीली दवाओं की बड़ी खेप मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान परवेज पुत्र शराफत निवासी मोहल्ला पावधोई,कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामद सामग्री में लोराजेपाम की 20 गोलियां,क्लोनाफिट की 70 टैबलेट,स्पैसनोवा की 14 टैबलेट,स्पैस्मो के 190 कैप्सूल,एटियन की 10 टैबलेट,अल्प्राजोलम की 43 टैबलेट,उत्तरासेट की 37 टैबलेट,31 बोतल कोडेक्टस टीआर कफ सिरप,13 बोतल कफ-रिलीफ कफ सिरप,350 रुपये नकद और एक एप्पल मोबाइल फोन शामिल है। कार्रवाई में ज्वालापुर पुलिस से प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय,कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल कृष्णा रावत शामिल रहे,जबकि ड्रग्स विभाग की टीम में निरीक्षक हरीश सिंह और निरीक्षक मेघा मौजूद रहीं। पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp