Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी विधानसभा सत्रों के सुचारु,सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने विधानसभा भराड़ीसैंण का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी शेखर पंत के साथ सत्रों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई और मौके पर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गईं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का नजदीकी अवलोकन किया और उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्रों के समय सुरक्षा,आवागमन और आपात सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है,ऐसे में निर्माण कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है।इसके साथ ही पुलिस से संबंधित नवीन एवं महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के लिए की जा रही आवासीय व्यवस्थाओं पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षित,स्वच्छ और सम्मानजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। साथ ही सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने और प्रभावी परियोजना प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये निर्माण कार्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं,बल्कि भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग की मजबूत नींव हैं,इसलिए इनकी मजबूती और उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक आनंद रावत,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुमित खुगशाल,उपनिरीक्षक अभिसूचना अनूप ढौढियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp