प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी प्रतीक जैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा खाल में जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न समस्याएं,शिकायतें एवं मांगें उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। शिविर के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत की जाए। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने कहा कि जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है,ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए गए,जिनके माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं,लाभकारी कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रति रुचि दिखाते हुए उनका लाभ लेने की इच्छा भी व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love