प्रदीप कुमार बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद की है। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 1 फरवरी 2026 को ग्राम बहादरपुर सैनी क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गोशाला के पास से अमित उर्फ तीता पुत्र मांगेराम,निवासी बहादरपुर सैनी,थाना बहादराबाद,जनपद हरिद्वार को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ तीता पुत्र मांगेराम निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।पुलिस टीम कांस्टेबल मुकेश नेगी,कांस्टेबल रणजीत।
Spread the love