प्रदीप कुमार हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने गोकशी,चोरी,लूट,लड़ाई-झगड़ा,अवैध शराब,अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों से जुड़े आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में सक्रिय ऐसे दस व्यक्तियों की पहचान कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है,जो पूर्व में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस द्वारा इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही नियमानुसार प्रत्येक माह थाने में उनकी परेड कराई जाएगी,ताकि अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है। भविष्य में भी अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
