प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में सत्र 2024–25 के अंतर्गत छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए सत्र 2024 और 2025 के हाईस्कूल स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्वर्गीय बृजनंदन प्रसाद डंगवाल छात्रवृत्ति सम्मान योजना के अंतर्गत विद्यालय के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता,अनुशासन और निरंतर परिश्रम के प्रति प्रेरणा जाग्रत करना रहा। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर आरती भंडारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह जैसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करते हैं। समारोह में नगर निगम से जुड़ी गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा फरासी ने की। इस अवसर पर अंजनी भंडारी,अंजना रावत,शुभम प्रभाकर,किशोर सजवाण सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। साथ ही विद्यालय के आचार्य-आचार्याएं,अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत,अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
Spread the love