Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नॉर्दर्न रीजन से निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल से जुड़े अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने इसे संपूर्ण उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार उत्तराखंड को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन में शीर्ष नेतृत्व का अवसर प्राप्त हुआ है जिससे प्रदेश का मान राष्ट्रीय पटल पर बढ़ा है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित डॉ.धन सिंह रावत का निर्विरोध निर्वाचन उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और मजबूत नेतृत्व क्षमता के साथ स्काउट-गाइड आंदोलन के प्रति उनके लंबे समर्पण का प्रमाण है। इस अवसर पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप श्री पांथरी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना समूचे उत्तराखंड और विशेष रूप से पौड़ी गढ़वाल के लिए गर्व का विषय है। उनका यह दायित्व प्रदेश के युवाओं में अनुशासन राष्ट्रसेवा और सामाजिक नेतृत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उनके कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट-गाइड आंदोलन नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि समस्त अधिवक्ता साथी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं। इस गौरवशाली अवसर पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप श्री पांथरी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी सह संयोजक विकास पंत पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी अधिवक्ता देवी प्रसाद खरे ब्रह्मानंद भट्ट विवेक जोशी प्रदीप मैठाणी आनंद सिंह बुटोला बलवीर सिंह रौतेला परमानंद मैठाणी ओम प्रकाश मैठाणी राजेश जैन सुबोध भट्ट सुनीता भंडारी गौरव उपाध्याय प्रेरणा काला नितेश भारती कुलदीप दानू तथा लक्ष्मीकांत सहित अन्य अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए डॉ.धन सिंह रावत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed