Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में तहसील घनसाली एवं प्रतापनगर के प्रभावित परिवारों के विस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि मेदू सिंदवाल गांव के कुल 25 प्रभावित परिवारों में से 19 परिवारों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है जबकि दो परिवारों को द्वितीय किश्त का भुगतान किया गया है। वहीं पांच परिवारों की पत्रावलियां स्वीकृति के लिए जिला कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी हैं। महरगांव तल्ला गंगेरी उर्फ पनेली एवं सिन्धवाल गांव के कुछ परिवारों द्वारा तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित परिवारों को विस्थापन प्रक्रिया से बाहर किया जाए। वहीं प्रतापनगर तहसील के बेलुंदा गांव में विस्थापन के लिए भूमि उपयुक्त नहीं पाए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने तहसीलदार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत भूवैज्ञानिक रवि नेगी एवं तहसीलदार हरीश जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed