Spread the love

प्रदीप कुमार पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आपस में हो-हल्ला कर झगड़ा कर रहे हैं,जिससे आसपास का माहौल अशांत हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चीता मोबाइल कर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि तीन व्यक्ति शराब के नशे में आपस में लड़-झगड़ रहे थे और एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति पुलिस के वैधानिक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और लगातार शांति भंग कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी माजरा शामली उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष। प्रफुल मलिक पुत्र शरद मलिक निवासी क्वाना थाना आदर्श मंडी जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष। रजत जगलान पुत्र आदर्श जगलान निवासी बंदीखेड़ा थाना बाबरी जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp