प्रदीप कुमार हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में बीते तीन माह से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों तक व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संगठनों,पंचायत प्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहादराबाद क्षेत्र में मुख्य मार्गों के दोनों ओर,सार्वजनिक स्थलों,सड़कों,नालियों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान निरंतर दो माह पूर्ण कर तीसरे माह में प्रवेश कर चुका है। रविवार को शिवालिक नगर मोड़,गंग नगर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक सभी जिलास्तरीय अधिकारियों,ग्राम प्रधानों,जनप्रतिनिधियों और जनसमूह की सहभागिता से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं,बल्कि सतत प्रक्रिया है,जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। अभियान में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,ग्राम प्रधान मोहित चौहान,एडीओ पंचायत राजेंद्र बिष्ट,स्वयंसेवी संस्थाएं,एनआरएलएम समूह की महिलाएं,महिला मंगल दल,आईटीसी सुनहरा कल की टीम,शिवालिक नगर पालिका के कर्मचारी,सिडकुल के अधिकारी - कर्मचारी,क्षेत्रवासी सहित बड़ी संख्या में जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में बीते तीन माह से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों तक व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संगठनों,पंचायत प्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहादराबाद क्षेत्र में मुख्य मार्गों के दोनों ओर,सार्वजनिक स्थलों,सड़कों,नालियों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान निरंतर दो माह पूर्ण कर तीसरे माह में प्रवेश कर चुका है। रविवार को शिवालिक नगर मोड़,गंग नगर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक सभी जिलास्तरीय अधिकारियों,ग्राम प्रधानों,जनप्रतिनिधियों और जनसमूह की सहभागिता से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं,बल्कि सतत प्रक्रिया है,जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। अभियान में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,ग्राम प्रधान मोहित चौहान,एडीओ पंचायत राजेंद्र बिष्ट,स्वयंसेवी संस्थाएं,एनआरएलएम समूह की महिलाएं,महिला मंगल दल,आईटीसी सुनहरा कल की टीम,शिवालिक नगर पालिका के कर्मचारी,सिडकुल के अधिकारी – कर्मचारी,क्षेत्रवासी सहित बड़ी संख्या में जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।