Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं से जनता में फैल रही दहशत को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पढ़ा-लिखा झपट्टामार गैंग का खुलासा करते हुए तीन शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी और छीने गए कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी मेट्रिक और ग्रेजुएट हैं तथा सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपियों द्वारा क्षेत्र में लगातार मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस द्वारा बरामद किए गए छह मोबाइल फोन में से तीन मोबाइल पूर्व में दर्ज मामलों से संबंधित पाए गए,जबकि अन्य तीन मोबाइल अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं और वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र में रहकर कार्य कर रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी दीपक पुत्र राम चन्द्र निवासी राजा बिस्कुट चौक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेड़ी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उम्र 24 वर्ष। अभिनव पुत्र हुकम सिंह निवासी महादेवपुरम कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौर उम्र 21 वर्ष। दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उम्र 25 वर्ष। पुलिस टीम थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा,उपनिरीक्षक अनिल कुमार,उपनिरीक्षक संजय चौहान,हेड कांस्टेबल संजय सिंह,हेड कांस्टेबल देशराज,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी,कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल गजेन्द्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp