प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार अलग-अलग थानों की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के चार मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अंग्रेजी शराब की कुल 46 पेटियां प्रीमियम स्ट्रांग बीयर की 10 पेटियां और अवैध देशी शराब के 80 टेट्रा पाउच बरामद किए गए हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप और एक अल्टो कार को भी जब्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घनसाली में पिकअप से शराब और बीयर बरामद थाना घनसाली क्षेत्र में पुलिस चौकी चमियाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप संख्या UK07CD-8756 से 32 पेटी सोलमेट ब्लू क्वार्टर छह पेटी सोलमेट ब्लू हाफ और 10 पेटी प्रीमियम स्ट्रांग बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक रविंद्र बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट उम्र 39 वर्ष निवासी कस्बा डुंडा जनपद उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। देवप्रयाग में अल्टो कार से चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद थाना देवप्रयाग क्षेत्र की चौकी बछेलीखाल में चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UK07BE-6057 से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की छह पेटियां बरामद की गईं। इनमें कुल 288 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने जोत सिंह बिष्ट पुत्र रंजीत सिंह बिष्ट उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम गुराई थाना हिंडोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। चंबा में दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार कोतवाली चंबा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुरेश पुत्र देवदास उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम सेमल्टा चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मुनि की रेती में 80 टेट्रा पाउच देशी शराब बरामद थाना मुनि की रेती क्षेत्र के ढालवाला स्थित शांति नगर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सकुंती देवी पत्नी किशन साहनी उम्र 40 वर्ष निवासी मायाकुंड ऋषिकेश जनपद देहरादून को 80 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। टिहरी पुलिस की आमजन से अपील टिहरी पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग दें। टिहरी पुलिस ने सुरक्षित जनपद और नशामुक्त समाज के संकल्प को दोहराते हुए अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
