Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सिडकुल थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दिनांक 21 जनवरी 2026 को गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 48 पाउच और 44 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र पुत्र नरी पाल निवासी जोरा पट्टी धारम गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर हाल निवासी शनि देव मंदिर के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। मोहित यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी चौहान मार्केट रावली में दूध थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी बोध बिहार कंजरी सराय कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम कांस्टेबल हरि सिंह,कांस्टेबल रिपेंद्र,कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp