Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में सोमवार को बाल अधिकारों,संरक्षण एवं विधिक प्रावधानों को लेकर जनजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम पाॅक्सो अधिनियम,बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम मे निखिल डेविड ने किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए बच्चों को उनके अधिकारों एवं संरक्षण की जानकारी दी। वहीं प्रज्ञा नैथानी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भूमिका और आपात परिस्थितियों में इसकी त्वरित सहायता प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्रा ने पाॅक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित रहने,सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। राजकीय संप्रेषण गृह किशोरी,कोटद्वार की अधीक्षिका विजयलक्ष्मी ने चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पाॅक्सो अधिनियम विषय पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों,संरक्षण से जुड़े कानूनों तथा सहायता सेवाओं की जानकारी देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आत्मनिर्भर आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोहन लाल,सुभाष गुसाईं, विजयलक्ष्मी,पूजा असवाल,धर्मेंद्र सिंह,प्रीति सहित छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp