Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सर्वेश पंवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमों द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नियमित सायंकालीन एवं रात्रिकालीन वाहन चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा परिवहन साधनों की गहन तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 फरवरी 2026 को थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UK 17 CA 6575 को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन लकड़ी से लदा पाया गया। चालक से परिवहन की जा रही लकड़ी के संबंध में वैध प्रपत्र एवं विभागीय अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया किंतु वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। प्रथम दृष्टया लकड़ी का परिवहन अवैध पाए जाने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000 रुपये आंकी गई है। वन संपदा को बिना अनुमति क्षति पहुंचाना अवैध कटान करना अथवा बिना सक्षम अनुमति के वन उत्पादों का परिवहन करना कानूनन अपराध है। प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त का नाम व पता हसन अली उम्र 55 वर्ष पुत्र सिद्धीक अहमद निवासी रुड़की जिला हरिद्वार। पुलिस टीम थानाध्यक्ष सतपुली पंकज कुमार मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह‌ होमगार्ड देवेंद्र सिंह‌ पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp