श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे एक चालक को गिरफ्तार किया है। दिनांक 15 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि ट्रक संख्या UK-14A-4679 अनियंत्रित तरीके से लहराते हुए आ रहा है। वाहन को रोककर जांच की गई तो चालक आनंद सिंह रावत निवासी देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल शराब के नशे में पाया गया। उसकी लापरवाही से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सीज कर दिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन को जोखिम में डालना है। इस प्रकार की लापरवाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Spread the love