श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नंदानगर महाशिवरात्रि मेला में जहां एक ओर लोक संस्कृति की रंगत दिखाई दी वहीं चमोली पुलिस ने सांस्कृतिक मंच का उपयोग जनजागरूकता के लिए करते हुए साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला ने मंच से उपस्थित सैकड़ों लोगों को वर्तमान समय के प्रमुख खतरे साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग मेले में अपनी जेब और कीमती सामान का ध्यान रखते हैं उसी प्रकार मोबाइल फोन और बैंक खातों की सुरक्षा भी आवश्यक है। किसी भी अनजान ओटीपी या संदिग्ध लिंक के झांसे में नहीं आना चाहिए क्योंकि छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। मेले में साइबर सेल और फायर सर्विस के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। फायर ब्रिगेड की टीम ने भीड़ के बीच आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया तथा घरेलू गैस सिलेंडर और जंगल की आग से निपटने के उपाय बताए। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने मेले में सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया ताकि वे डिजिटल और सामाजिक सुरक्षा के प्रति सतर्क रह सकें
Spread the love